बेशक जो जोनस और सोफी टर्नर एक दूसरे से अलग हो चुके हों, लेकिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांस सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इन दिनों, अपनी रोमांटिक तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले इस कपल ने फिर से एक धमाका किया है।
इस बार एक वीडियो निक जोसन के कॉंसर्ट से सामने आ रहा है जहां दोनों ने लिप लॉक किया है। ये वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो को देखकर हर कोई अपने दांतों तले अंगुलियां दबा रहा है।
बता दें कि इस वीडियो में आपको दिखेगा कि निक जोनस स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और तभी प्रियंका चोपड़ा स्टेज की तरफ आती हैं। उनको देखकर निक जोनस से भी रुका नहीं जाता है और वह उनकी ओर बढ़ते हैं। इसके बाद दोनों कुछ सेकेंड तक लिप लॉक करते हैं और निक गाना गाने लगते हैं।
प्रियंका और निक के इस वीडियो को एक फैन पेज ने साझा किया है। जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। तस्वीरों में निक और प्रियंका को लाखों लोगों के बीच कोजी होते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो तुरंत ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
इसके बाद, लोगों ने कई तरह की मजाकिय कमेंट्स किए हैं और प्रियंका और निक को लेकर विवादित बातें की हैं। कुछ लोगों ने लिखा है, “ये बहुत प्यारा कपल है।” एक व्यक्ति ने कहा, “कहीं भी शुरु हो जाते हैं।” कोई ने लिखा, “देसी बनी विदेसी गर्ल।” और एक व्यक्ति ने कहा, “क्यूट वीडियो है।”
एक व्यक्ति ने लिखा है, “गजब है यार।” इस तरह से, लोगों के कमेंट्स इस वीडियो के साथ आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका के बारे में अक्सर चर्चा होती रहती है और दिखाया जाता है कि वे साथ में खुश और मस्ती में रहते हैं। वर्तमान में, आप इस वीडियो को देख सकते हैं जो वायरल हो रहा है…
View this post on Instagram